खेत से घर लौट रहे युवक को पीटा
गांव वैरोके में खेत से घर लौट रहे एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया
संवाद सूत्र, बाघापुराना : गांव वैरोके में खेत से घर लौट रहे एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के पांच दिन के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला जमीनी रंजिश का बताया जा रहा है। थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार हरविदर सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय हरमन सिंह पुत्र चंद वासी वेरोके के बयान के अनुसारवह 14 अगस्त की रात नौ बजे के करीब खेतों का काम निपटाकर घर लौट रहा था तो रास्ते में राजविदर सिंह उर्फ राजू वासी गांव शेखपुरा जिला बठिडा तथा उसके साथ दो अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने के बाद आरोपित फरार हो गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।