रेफरेंडम 2020 फेल होने से बौखलाया पन्नू : चोपड़ा
मोगा मोगा में शुक्रवार को शिव सेना पंजाब की एक बैठक उत्तर भारत प्रमुख अश्वनी चोपड़ा की अगुआई में हुई। इस दौरान डीसी कार्यालय में शुक्रवार सुबह खालिस्तान के समर्थकों द्वारा झंडा लहराने की सख्त शब्दों में निदा की।
संवाद सहयोगी, मोगा
मोगा में शुक्रवार को शिव सेना पंजाब की एक बैठक उत्तर भारत प्रमुख अश्वनी चोपड़ा की अगुआई में हुई। इस दौरान डीसी कार्यालय में शुक्रवार सुबह खालिस्तान के समर्थकों द्वारा झंडा लहराने की सख्त शब्दों में निदा की। अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि रेफरेंडम 2020 फेल होने से आंतकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिनों भारत के खिलाफ भड़ास निकालने का कोई न कोई नया तरीका ढूंढता रहता है। वह हर बार पंजाब के नौजवानों को पैसों का लालच देकर देश विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए उकसाता है। वहीं उसने 15 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तान का झंडा लहराने वाले को सवा लाख डॉलर देने का एलान किया है, जिसकी शिव सेना पंजाब घोर निदा करती है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी शिव सैनिक खालिस्तान का झंडा व पन्नू का पुतला फूंकेंगे।
इस दौरान वरिदर सूद ने सरकार से मांग की है कि वह पन्नू को जल्द गिरफ्तार करके जेल में बंद करे, ताकि वह नौजवानों को गुमराह न कर सके और पंजाब का माहौल शांत बना रहे।