Move to Jagran APP

आनंदमयी रही श्री राम जन्मोत्सव की लीलाएं

शहीदी पार्क में सीता स्वयंवर कला केंद्र द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से 33वीं रामलीला का समागम चल रहा है

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:28 AM (IST)
आनंदमयी रही श्री राम जन्मोत्सव की लीलाएं
आनंदमयी रही श्री राम जन्मोत्सव की लीलाएं

संवाद सहयोगी, मोगा : शहीदी पार्क में सीता स्वयंवर कला केंद्र द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से 33वीं रामलीला का समागम चल रहा है जिसमें आदर्श राम लीला मंडल द्वारा प्रभु राम कि लीलाओं पर आधारित रामलीला के दृश्य व वृतांत सुनाकर जगरूप किया जा रहा है। कलाकारों के मंच का उद्घाटन राज कमल कपूर किया व अशोक अरोड़ा ने भगवान राम के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। ध्वज विवेश गोयल भगवान की आरती नानक चोपड़ा ने की। संस्था के चेयरमैन नवीन सिगला अध्यक्ष मास्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि हमारा समाज दिन प्रति दिन समाजिक उलझनों में फंसता जा रहा है। भगवान प्रति लगाव कम हो रहा है। इस तरह के आयोजन हमे भगवान की लीलाओं से अवगत करवाते है वही प्रभु के साथ भी जोड़ते है। वृंदावन धाम से आए राम लीला मंडल द्वारा राम जन्म का दृश्य दिखाया। वही ताड़का वध, सुबाहु वध जैसे कई दृश्य पेश किए। गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर की मूर्त बनी अहिल्या का उदार किया जैसे कई ²श्य वृतांत के साथ पेश किए। संस्था के चेयरमैन नवीन सिगला ने कहा कि 27 सितंबर तक चलने वाली रामलीला मे रोजाना रात्रि 9 से 12 बजे तक भगवान राम के जीवन पर आधारित लीलाओं का पात्रों द्वारा मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर विवेश गोयल, नानक चोपड़ा, कृष्ण तायल,प्रेम जिदल, राकेश सितारा, रवि पंडित, आशीष बोबी, राजिदर पप्पी, विकास जिदल, विकास सिगला, संजीव शर्मा, संजीव सिगला, सुरिदर सिगला, नवीन सिगला, नानक चोपड़ा, सुरिदर डब्बू, रवि पंडित ,राकेश सितारा पंडित श्यामलाल,परमजीत गिल,राजेश चांद, सुभाष गुलाटी, बनवारी लाल, सोनू शर्मा, कर्मबीर कौशिक, ओम प्रकाश, मुनीश शर्मा, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.