Move to Jagran APP

राहुल गर्ग दूसरी बार बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

मोगा के होटल कमल में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा पंजाबी एकेडमी के डायरैगग

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 03:39 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 03:39 PM (IST)
राहुल गर्ग दूसरी बार बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष
राहुल गर्ग दूसरी बार बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के होटल कमल में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

loksabha election banner

बैठक में हरियाणा पंजाबी एकेडमी के डायरेक्टर अश्वनी गुप्ता, गुरदेव देवी शर्मा कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी अशोक सरीन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अश्विनी गुप्ता ने कविता के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया।

इस उपरांत जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने पिछले दिनों नियुक्त की गई टीम को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान सर्वसम्मति से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं समाज सेवी राहुल गर्ग को एक बार फिर से युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार को भी एक बार फिर से एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी चुने गए कार्यकर्ताओं को गुरदेव ¨सह देबी भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके भाजपा प्रदेश नेता मोहन लाल सेठी, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, पार्षद भजन लाल सितारा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोचन ¨सह गिल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शमर, महामंत्री केवल ¨सह बराड़, बोहड़ ¨सह, उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता, सुधीर मित्तल, कर्मजीत ¨सह बाठ, मनीष मैनराय, मंडल अध्यक्ष कुलवंत राजपूत, रमन गांधी, रिशभ मित्तल, द¨वदर बराड़, दीपक मल्होत्रा, द¨वदर, राजन सूद, रमनदीप शर्मा, सचिव कुलदीप गर्ग व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.