Move to Jagran APP

कोविड-19 के बारे में करवाई क्विज

मोगा स्थानीय एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में युवक सेवाएं विभाग चंडीगढ़ के आदेशानुसार ऑनलाइन क्विज करवाई गई। यह जानकारी कॉलेज प्रधानाचार्य नीना अनेजा ने दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:07 AM (IST)
कोविड-19 के बारे में करवाई क्विज
कोविड-19 के बारे में करवाई क्विज

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

स्थानीय एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में युवक सेवाएं विभाग चंडीगढ़ के आदेशानुसार ऑनलाइन क्विज करवाई गई। यह जानकारी कॉलेज प्रधानाचार्य नीना अनेजा ने दी है। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन कॉलेज के यूनिट रेड रिबन क्लब की ओर से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूक करना है। रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. दलजीत कौर अध्यक्ष इतिहास विभाग ने बताया कि ऑनलाइन इस प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न कोविड-19 महामारी पर आधारित हैं। इस बारे में छात्राओं की ओर से भरपूर प्रतिक्रिया मिली। कोविड-19 महामारी के बारे में जनसाधारण को जागरूक करने के लिए कॉलेज के आसपास के घरों में पंपलेट भी बांटे गए। साथ ही कोविड-19 के बारे में सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.