सागर बाघापुराना के यूथ प्रधान नियुक्त
मोगा में गत सायं पंजाब प्रदेश अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर कांग्रेस पार्टी की विशेष बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा में गत सायं पंजाब प्रदेश अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर कांग्रेस पार्टी की विशेष बैठक हुई। बैठक में जिला चेयरमैन संजीव बठला, जिला मोगा महिला विग की चेयरमैन सुमन अरोड़ा और जिला के प्रधान रविदर बजाज की निगरानी में नियुक्तियां की गई। इस दौरान मनजीत कौर को जिला मोगा की उप प्रधान महिला विग, बलजीत कौर को महिला विग की उप शहरी प्रदान और सागर अरोड़ा को यूथ प्रधान बाघापुराना नियुक्त किया। पंजाब प्रदेश अन ऑर्गेनाइज वर्कर कांग्रेस पार्टी के मोगा जिला चेयरमैन संजीव बठला ने कहा कि हमारी टीम हर गरीब वर्ग के साथ खड़ी है और आने वाले टाइम में अगर पेट्रोल डीजल की कीमतें केंद्र सरकार ने कम नहीं की तो हमारी टीम की ओर से संघर्ष किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें