आइलेट्स शिक्षण संस्थानों का विरोध प्रदर्शन कल
मोगा जिले में सोमवार सुबह 10 बजे मालवा के प्रमुख आइलेट्स शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी राइट-वे के डायरेक्टर देव प्रिय त्यागी ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
जिले में सोमवार सुबह 10 बजे मालवा के प्रमुख आइलेट्स शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी राइट-वे के डायरेक्टर देव प्रिय त्यागी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधि जोगिदर सिंह चौक से चलकर डीसी कार्यालय तक जाएंगे तथा आइलेट्स शिक्षण संस्थानों को खोलने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बस व होटल में जाकर वे अपना विरोध जताऐंगे। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से इस विरोध में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें