कलयुग के प्रभाव से बचाती है भागवत कथा : स्वामी सहज प्रकाश
संवाद सू्त्र, मोगा : श्रीमद भागवत कथा कलयुग के प्रभाव से बचाती है। यह प्रवचन गीता भवन में श्रीमद भगव
संवाद सू्त्र, मोगा : श्रीमद भागवत कथा कलयुग के प्रभाव से बचाती है। यह प्रवचन गीता भवन में श्रीमद भगवत कथा के समापन पर महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने किए। स्वामी सहज प्रकाश ने जहां सदबुद्धि है, वहां सतयुग निवास करता है। जहां दुर्बुद्धि का निवास होता है वहां कलयुग का निवास होता हे। हमारे जीवन में जो बुरी वासनाएं हैं। वह भागवत कथा श्रवण से दूर होती है। आचार्य कुणाल ने कहा कि वासनाओं के रहते कभी भी प्राणी प्रभु का सिमरन एवं सुख प्राप्त नहीं कर सकता। विषय वासनाओं का त्याग ही परम सुख की प्राप्ति व मोक्ष का मार्ग देने वाला है। कथा वाचक आचार्य कुणाल ने भजनो के भक्तिरस बिखेरा। इस दौरान महिला मंडल ने भजनों का गुणगान किया। इससे पूर्व पंडित नंद किशोर शास्त्री, राम शर्मा की अगुआई में यजमानों ने पूजन किया।