Move to Jagran APP

हालत बिगड़ने से नौ माह की गर्भवती की मौत

मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव जवाहर सिंह वाला में रहने वाली एक 26 वर्षीय गर्भवती की मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इससे पहले उसे निहाल सिंह वाला सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:57 PM (IST)
हालत बिगड़ने से नौ माह की गर्भवती की मौत
हालत बिगड़ने से नौ माह की गर्भवती की मौत

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव जवाहर सिंह वाला में रहने वाली एक 26 वर्षीय गर्भवती की मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इससे पहले उसे निहाल सिंह वाला सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखकर मोगा सिविल अस्पताल रेफर किया था। इसके बाद सिविल अस्पताल मोगा पहुंचने पर डाक्टरों ने उसकी हालत के मद्देनजर उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया। मगर, रास्ते में एंबुलेंस 108 में ही उसकी मौत हो गई।

इस बारे में सिविल अस्पताल में 26 वर्षीय नौ माह की गर्भवती मृतका बबली कौर के पति संदीप सिंह निवासी जवाहर सिंह वाला ने बताया कि वह सैलून का काम करता है। गत वर्ष उसकी शादी हुई थी। सोमवार शाम उसकी पत्नी की अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे निहाल सिंह वाला सिविल अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उन्हें मोगा और फिर मंगलवार सुबह मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मगर, जब वह अपनी पत्नी को लेकर एंबुलेंस 108 से फरीदकोट जा रहे थे, तो उसकी पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिर एंबुलेंस 108 के सहयोग से ही वह मृत पत्नी को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां कार्रवाई के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.