करंट लगने से पावरकाम कर्मी की मौत
कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव हिम्मतपुरा स्थित पावरग्रिड में काम करने वाले सेवादार की करंट लगने से मौत हो गई।
संवाद सहयोगी,मोगा
कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव हिम्मतपुरा स्थित पावरग्रिड में काम करने वाले सेवादार की करंट लगने से मौत हो गई।
थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि 51 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र गिदर सिंह निवासी गांव हिम्मतपुरा गांव में ही बने पावरग्रिड में सेवादार के पद पर तैनात था। मंगलवार को सफाई करते हुए वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ ,मौत गांव रौली में रहने वाली एक महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि लखवीर कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी गांव रौली ने 11 अप्रैल को गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सोमवार की रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। नशे का सेवन करने से युवक की मौत गांव दुन्नेके के पास नशे के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी गांव पंडोरी जट्टा के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए कबीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अर्शदीप सिंह ने सोमवार को नशे का सेवन किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। एएसआइ मलकीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।