गांव लंडेके में पुलिस की रेड, पांच हिरासत में
गांव लंडेके में वीरवार की सुबह पुलिस द्वारा डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधू व डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव लंडेके में वीरवार की सुबह पुलिस द्वारा डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधू व डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। चार थानों के एसएचओ, पुलिस के 70 जवानों और 10 महिला कांस्टेबलों ने लंडेके में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को गांव में कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला।
डीएसपी परमजीत सिंह संधू ने कहा कि लंडेके में पुलिस की तरफ से छापेमारी की गई है। इस संबंधित पुलिस को बार बार बहुत शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को इस सर्च अभियान के अंतर्गत कुछ भी नहीं मिला। इस से पहले भी दो दिन पुलिस की तरफ से अलग अलग स्थानों पर सर्च अभियान के अंतर्गत छापेमारी की गई थी। लंडेके में छापामारी दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।