पुलिस ने नाके पर ही काटा जन्मदिन का केक
नाके पर महज कुछ पल साथ निभाने के बदले पुलिस मुलाजिमों ने दोस्ती इस कदर निभाई कि 22 साल के युवक के लिए उसका जन्मदिन यादगार बन गया पहली बार 22 साल में युवक के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया।
जागरण संवाददाता, मोगा : नाके पर महज कुछ पल साथ निभाने के बदले पुलिस मुलाजिमों ने दोस्ती इस कदर निभाई कि 22 साल के युवक के लिए उसका जन्मदिन यादगार बन गया, पहली बार 22 साल में युवक के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। पुलिस मुलाजिमों ने गीता भवन चौराहे पर केक मंगाकर युवक को सरप्राइज दिया। गीता भवन चौक पर पुलिस का नाका लगा हुआ है, यहीं पर लाल पैथ लैब है, यहां एक युवक विशाल सिंह काम करता है, लैब का काम खत्म होने के बाद अक्सर विशाल नाके पर पुलिस मुलाजिमों के साथ बैठ जाता था। बातों-बातों में थाना साउथ सिटी के एएसआइ बलवीर सिंह को विशाल के जन्मदिन का पता चला गया। फिर क्या था, एएसआइ बलबीर सिंह ने विशाल के जन्मदिन पर केक व फूलों का गुलदस्ता मंगाकर उन्हें नाके पर ही आमंत्रित किया। वहीं पर विशाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विशाल पुलिस मुलाजिमों के इस रूप को देखकर काफी भावुक नजर आया। विशाल ने बताया कि आज तक उसके जन्मदिन पर किसी ने भी केक नहीं काटा। ये स्थिति देश पुलिस के प्रति उसका नजरिया ही बदल गया। इस मौके पर नितीश धमीजा, सिमरनजोत कौर, जसप्रीत कौर, प्रदीप कुमार, गौरव जैन, मनोरंजन मौजूद थे।