सुबह पांच बजे 150 मुलाजिमों ने चार घंटे की सर्च, मिला कुछ भी नहीं
मोगा : चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह पांच बजे संयुक्त रूप से इंद्रापुरी कालोनी और बस्ती साधा वाली में दबिश कर दी।
संवाद सहयोगी, मोगा : चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार सुबह पांच बजे संयुक्त रूप से इंद्रापुरी कालोनी और बस्ती साधा वाली में दबिश कर दी। इस दौरान घर घर की तलाशी ली गई और वाहनों के दस्तावेज तक चेक किए गए, लेकिन करीब चार घंटे चली इस रेड में पुलिस को किसी भी प्रकार का नशा व आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सका। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोप में नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार डीएसपी सिटी केसर ¨सह और डीएसपी एच सतपाल ¨सह ने बताय कि अध्यक्षता में थाना सिटी साउथ, थाना सिटी वन, थाना चड़िक और थाना सदर मोगा के प्रभारी और पुलिस बल ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे इंद्रापुरी कालोनी में दबिश कर दी। इस दौरान पुलिस ने घर घर में जाकर सर्च किया। मिली जानकारी के अनुसार रेड करीब डेढ़ सौ पुलिस मुलाजिम चै¨कग कर रहे थे और उन्हें सूचना थी कि उक्त इलाकों से नशा या फिर कोई आपत्तिजनक चीज बरामद हो सकती है, जिसके चलते पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ शुक्रवार की सुबह इंद्रपुरी कालोनी व बस्ती साधा वाली में दबिश कर दी। इस दौरान सुबह करीब पांच बजे से लेकर 9 बजे तक चली इस रेड ने इलाका वासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।