पुलिस ने आधी रात को बैंककर्मी का केक काटकर मनाया जन्मदिवस
गांव दीदारे वाला में अपना जन्मदिन मनाने जा रहे बैंक कर्मचारी ने अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया।
दर्शी मित्तल, मोगा
गांव दीदारे वाला में बैंक कर्मचारी का पुलिस ने मध्य रात्रि को केक काटकर जन्मदिवस मनाया और उसे बधाई दी। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि जब रात करीब साढ़े 11 बजे हुए थे तो उनके पास विश्वकर्मा चौक लगे नाके से इंचार्ज जगसीर सिंह का फोन आया कि एक युवक अपने गांव जाने की जिद्द कर रहा है।
बलकार सिंह ने बताया कि वह बैंक में कर्मचारी है और उसका 12 बजे के बाद उसका जन्मदिन शुरू हो जाएगा और वह अपना जन्मदिन कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव दीदारे वाला में जाकर अपने परिजनों के साथ मनाना चाहता है।
इस पर उनकी टीम ने बैंककर्मी को समझाया और 12 बजे केक काटने की रस्म पूरी की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तालियां बजाकर एवं केक बांटकर बधाई दी। इस मिली खुशी से बैंक कर्मी फूले नहीं समां रहा था और उन्हें दिल से सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इतने अच्छे से शायद घर पर भी जन्मदिवस मना पाता लेकिन यह सभी पुलिसकर्मियों की वजह से संभव हो पाया है।