पिटबुल कुत्ते ने मालिक को काटकर किया घायल
गांव जैमल वाला में रहने वाले एक 68 वर्षीय बुजुर्ग को उसके ही पालतू पिटबुल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव जैमल वाला में रहने वाले एक 68 वर्षीय बुजुर्ग को उसके ही पालतू पिटबुल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
सिविल अस्पताल में भर्ती शेर सिंह पुत्र चन्नन सिंह निवासी गांव जैमल वाला ने बताया कि उन्होंने घर पर पिटबुल कुत्ता रखा हुआ है। मंगलवार सुबह जब वह अपने पिटबुल कुत्ते को बांधने लगा तो उसने उसे काटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों व परिवार के सदस्यों ने उसे कुत्ते से छुड़वाकर उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें