कार व रिक्शा की टक्कर में एक घायल
कस्बा कोटइसे खां में रिक्शा रेहड़े पर काम करने वाले व्यक्ति को वीरवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 05:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : कस्बा कोटइसे खां में रिक्शा रेहड़े पर काम करने वाले व्यक्ति को वीरवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती सनी पुत्र बिक्कर सिंह निवासी कोटइसे खां ने बताया कि रिक्शा रेहड़ा पर कस्बा में मजदूरी करता है। वीरवार को दोपहर बाद काम के लिए रिक्शा लेकर जा रहा था तो तेज रफ्तार कार ने रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसके कारण उसका रिक्शा टूटने समेत वह घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें