बिना मास्क पहने घूमने पर एक गिरफ्तार
मोगा बाघापुराना पुलिस ने सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
बाघापुराना पुलिस ने सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अजयपाल सिंह ने बताया कि गांव छोटाघर में उनकी टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपित प्रदीप सिंह बिना मास्क पहने घूम रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला प्रशासन की हिदायतों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें