आरकेएस स्कूल ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
मोगा मेन बाजार स्थित आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के एमपीएड अध्यापक रंजीत सिंह व अध्यापिका कर्मबीर कौर ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 11:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
मेन बाजार स्थित आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के एमपीएड अध्यापक रंजीत सिंह व अध्यापिका कर्मबीर कौर ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ध्यानचंद रात को चांद की रोशनी में हॉकी खेलने का अभ्यास करते थे, इसलिए उनके साथियों ने उनके नाम के साथ चंद शब्द जोड़ दिया। उनको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पदम विभूषण अवॉर्ड भी शामिल है। अंत में प्रधानाचार्य रजनी अरोड़ा ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें