आयुर्वेदिक कॉलेज ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
मोगा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सत्य साई मुरलीधर आयुर्वेदिक कॉलेज ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।
संवाद सहयोगी, मोगा
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सत्य साई मुरलीधर आयुर्वेदिक कॉलेज ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। गूगल मीट द्वारा कॉलेज के प्रिसिपल पीएस सिगला ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में बताया और प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यान चंद ने ही देश को हॉकी में पहचान दिलवाई है। उन्होंने कामना की है कि जल्द से जल्द कोरोना महामारी खत्म हो, ताकि सब इस दिन को और भी हर्ष एवं उल्लास के साथ मना सकें। उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान मास्क पहनें और शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें, ताकि महामारी से बचा जा सके।