राष्ट्रीय लेखक दिवस मनाया
मोगा शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन मैडम कमल सैनी के नेतृत्व में विशे
संवाद सहयोगी, मोगा : ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी के नेतृत्व में विशेष समागम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय लेखक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग आर्टीकल पेश किए तथा इससे संबंधित जानकारी दी। ¨प्रसिपल हमीलिया रानी ने विद्यार्थियों को बताया कि यह राष्ट्रीय लेखक दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। 1968 में अपनी दादी की मौत के बाद यह दिवस मनाने का प्रसार किया। उसने अपील की कि लोग इस दिन अपने मनपसंद लेखक को नोट जरूर लिखे। उन्होंने बताया कि महान लेखकों की लिखी कहानियां, कविताएं आदि में कई प्रकार की साहित्यक सामग्री मिलती है, जो हमारे लिए बहुत लाभदायक होती है। उन्होंने कहा कि लिखना भी एक कला है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।