Move to Jagran APP

कैप्टन और बादल दोनों सत्ता के व्यापारी हैं : भगवंत मान

कस्बा बधनी कलां में रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जिले के अन्य स्थानों पर भी जनसभाओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 10:07 PM (IST)
कैप्टन और बादल दोनों सत्ता के व्यापारी हैं : भगवंत मान
कैप्टन और बादल दोनों सत्ता के व्यापारी हैं : भगवंत मान

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

कस्बा बधनी कलां में रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जिले के अन्य स्थानों पर भी जनसभाओं को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने भी कभी भी किसानों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने हमेशा किसानों के खिलाफ काम किया। दोनों ने आपसी तालमेल कर पंजाब में किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने वाला कानून पारित करवाया। अब वे किसान समर्थक होने का दिखावा कर रहे हैं। कैप्टन अमरिदर और बादल कभी भी अपने गांव में नहीं रहे। उन्होंने कभी खेती नहीं की इसीलिए वे किसानों के दुख-दर्द को नहीं समझ सकते। कैप्टन और बादल दोनों सत्ता के व्यापारी हैं। जब किसी राज्य का शासक व्यापारी बन जाता है तो वह राज्य को गिरवी रख देता है। पंजाब के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। इन दोनों पार्टियों ने राज्य को माफियाओं के हाथों गिरवी रख दिया है।

मान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां बेच दीं। एक कृषि सेक्टर बचा हुआ था, जिसे अब वह बेचने की फिराक में हैं।

भगवंत मान ने कहा कि अरविद केजरीवाल ने हमेशा किसानों के लिए एक सेवादार के रूप में काम किया है। उन्होंने किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए। अब वह किसान आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए 21 मार्च को बाघापुराना में किसान महासम्मेलन करने आ रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से किसान महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.