गीता भवन पार्क से मोटरसाईकल चोरी
मोगा स्थानीय शहर के गीता भवन के पार्क के नजदीक खड़ा मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय शहर के गीता भवन के पार्क के नजदीक खड़ा मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि रमेश कुमार पुत्र राजा राम निवासी वेदांत नगर गीता भवन स्कूल वाली गली मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसने अपना सपलैंडर प्रो मोटरसाइकल नंबर पीबी 29 एम 0405 गीता भवन के पार्क के नजदीक खड़ा किया था, जोकि चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें