जमीन के विवाद में मां-बेटे को पीटा
महावीर नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ व अन्य लोगों पर जमीन के विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 03:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : महावीर नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ व अन्य लोगों पर जमीन के विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती गीता रानी पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि उसका जेठ के साथ पुश्तैनी घर को लेकर विवाद चल रहा है, उसका जेठ उसे घर में घुसने नहीं देता है। महिला का आरोप है कि मंगलवार जब वह अपने पुशतैनी घर में जा रही थी तो उसके जेठ व अन्य लोगों ने उससे व उसके बेटे अक्षय से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें