हत्या के मामले में पेरोल पर आई महिला फरार
मोगा : हत्या के मामले में हरियाणा जेल में सजा काट रही महिला के पेरोल पर अपने घर आने के बाद छुंट्टी खत्म होने के बाद दोबारा जेल में न जाने के चलते पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला कर लिया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : हत्या के मामले में हरियाणा जेल में सजा काट रही महिला के पेरोल पर अपने घर आने के बाद छुंट्टी खत्म होने के बाद दोबारा जेल में न जाने के चलते पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला कर लिया है।
थाना समालसर के एएसआइ गुरनैब ¨सह ने बताया कि जसवीर कौर उर्फ सीरो पत्नी रूप ¨सह निवासी समालसर के खिलाफ 24 दिसबंर 2000 में डबवाली के सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह हिसार जेल में उम्रकैद की सजा काट रही थी। उन्होंने बताया कि साल 2018 के नवंबर महीने में वह जेल से छुंट्टी लेकर अपने घर आई थी जिसकी छुंट्टी 25 नवबंर 2018 तक थी लेकिन समय बीतने के बाद वह जेल में नही पहुंची । जब हरियाणा पुलिस उसके घर उसे लेने पहुंची तो वह घर में नही मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ थाना समालसर में शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जसवीर कौर के खिलाफ थाना समालसर में मामला दर्ज कर लिया है।