Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; केस दर्ज

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 04:31 PM (IST)

    मोगा जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार हुए हैं। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की का अपहरण किया और दुष्कर्म किया। भागते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा किया दुष्कर्म

    संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के कस्बा बधनी कलां के एक गांव में रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयानों पर दो आरोपितों पर केस दर्ज करके उनको काबू किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निहाल सिंह वाला के डीएसपी अनवर अली ने बताया कि उनको सूचना मिली कि कस्बा बधनी कलां के गांव की रहने वाली लड़की के एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसी के तहत प्रेमी युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शुक्रवार को देर रात अपने साथी समेत घर से भगाकर ले गया था। जहां प्रेमी ने लड़की से दुष्कर्म किया।

    इसके बाद कस्बा के ही एक गांव के सूने घर में दुष्कर्म किया। रास्ते में आरोपितों को शंकाहुई कि उनका कोई पीछ़ा कर रहा है। आरोपित युवकों ने मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाया कि रास्ते में गांव बुर्ज दुना के पास उनका मोटरसाईकिल बेकाबू होकर ड्रेन में जा गिरा। ऐसे में लड़की समेत तीनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों युवक लड़की को वही छोड़कर मौका से फरार हो गए।

    वहीं नाबालिग लड़की को पारिवारिक सदस्यों की ओर से इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया। जहां से लड़की को प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर किया गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि बधनी कलां थाना की पुलिस की ओर से पीड़िता के पिता के बयानों पर दोनों आरोपित युवकों पर केस दर्ज किया। इसके साथ ही बधनी कलां पुलिस ने दोनों आरोपितों को काबू करके अदालत में पेश किया है। रिमांड लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।