मेडिकल कैंप आज
मोगा गांव दोसांझ निवासी प्रवासी भारतीय त्रिलोचन सिंह संघा की ओर से रूरल एनजीओ क्लब एसोसिएशन मोगा के सहयोग से 7 वां वार्षिक मुफ्त आंखों का जांच तथा आपरेशन कैंप तथा पेट की बीमारियों का चैकअप कैंप 7 मार्च को सरकारी मिडल स्कूल दोसांझ में लगाया जाएगा।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव दोसांझ निवासी प्रवासी भारतीय त्रिलोचन सिंह संघा की ओर से रूरल एनजीओ क्लब एसोसिएशन मोगा के सहयोग से 7 वां वार्षिक मुफ्त आंखों का जांच तथा आपरेशन कैंप तथा पेट की बीमारियों का चैकअप कैंप 7 मार्च को सरकारी मिडल स्कूल दोसांझ में लगाया जाएगा। प्रवासी भारतीय त्रिलोचन सिंह संघा तथा रूरल एनजीओ मोगा के अध्यक्ष महेन्द्र पाल लूंबा ने बताया कि इस कैंप में शंकरानंद आई अस्पताल लुधियाना की टीम द्वारा मरीजों की आंखों का चेकअप करके मुफ्त दवाइयां तथा चश्मे दिए जाएंगे। आपरेशन के लिए चुने मरीजों के आपरेशन शंकरानंद अस्पताल लुधियाना में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में राबिन्द्रा कार्डिओडायबैस्टी सेंटर, गोमती थापर अस्पताल मोगा की टीम द्वारा डॉ. अमित सूद की अगुवाई में पेट की बीमारियों के मरीजों का मुफ्त चेकअप किया जाएगा तथा मरीजों का शुगर तथा काले पीलिया के टैस्ट मुफ्त किए जाएंगे। इस मौके यूथ वैल्फेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब दोसांझ के अध्यक्ष तथा पंच सुखवीर सिंह संघा, सरपंच गुरतेज कौर, मनप्रीत संघा तथा बलविन्द्र सिंह संघा भी मौजूद थे।