मोगा में तेज रफ्तार टिप्पर ने ली कार सवार की जान, ड्राइवर गिरफ्तार
मोगा के गांव घलकलां के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से कार सवार संदीप सिंह की ...और पढ़ें
-1790430388739_m.webp)
मोगा में तेज रफ्तार टिप्पर ने ली कार सवार की जान। सांकेतिक फोटो
HighLights
मोगा के घलकलां गांव में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से कार सवार की मौत।
पुलिस ने टिप्पर चालक बूटा सिंह को किया गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के गांव घलकलां के नजदीक शुक्रवार को सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से कार सवार की मौत होने के मामले में थाना सदर की पुलिस द्वारा टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि परमिंदर कौर पत्नी संदीप सिंह निवासी शिमलापुरी लुधियाना ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 25 सितंबर को सांय छह बजे के करीब मेरा पति संदीप सिंह उसे लेने के लिए किल्ला नौ फरीदकोट में अपनी स्विफ्ट कार पर आ रहा था।
जैसे ही वह मोगा के गांव घलकलां के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में एक तेज रफ्तार टिप्पर के चालक बूटा सिंह निवासी गांव अम्मीवाला मोगा ने कार में टक्कर मार दी। जिससे उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई तथा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना उन्हें मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
जांच अधिकारी सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक संदीप सिंह की पत्नी परमिंदर कौर की शिकायत पर टिप्पर चालक बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
