दिव्यांग से किया कुकर्म, गुप्तांग में पेचकस से किए प्रहार
मोगा : 37 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति के साथ कुकर्म कर पीड़ित के गुप्तांग में पेचकस से प्रहार करने और कुकर्म की वीडियो वायरल करने के आरोप में थाना मेहना पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : 37 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति के साथ कुकर्म कर पीड़ित के गुप्तांग में पेचकस से प्रहार करने और कुकर्म की वीडियो वायरल करने के आरोप में थाना मेहना पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे थाना कोटइसे खां के प्रभारी इंस्पेक्टर द¨वदर प्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित गांव दाता निवासी हर¨जदर ¨सह उर्फ जीत, बिट्टू और सुरजीत ¨सह ट्रक पर ईंटे डिलीवर करने का काम करते हैं। 28 अक्टूबर को तीनों आरोपित उसे यह कहकर अपने साथ ले गए कि लुधियाना के पास ईंटों की डिलीवरी देनी है। इस दौरान रास्ते में आरोपितों ने उसे चाय में मिलाकर कोई नशीली चीज पिला दी, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपित सुरजीत ¨सह ने शिकायतकर्ता के गुप्तांग में पेचकस घुसा दिया, जबकि बाकी के दोनों आरोपित उक्त घटना की वीडियो बना रहे थे। इसके बाद तीनों आरोपियों ने ट्रक में ही पीड़ित के साथ कुकर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे वीडियो के बारे में 2 नवंबर 2018 को पता चला तो उसने पुलिस को लिखित शिकायत करने समेत सिविल अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल चैकअप करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कुकर्म व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।