सुरिंदरपाल बने ब्राह्मण सभा के चेयरमैन
मोगा : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब मोगा का सु¨रदरपाल शर्मा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब मोगा का सु¨रदरपाल शर्मा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, सीनियर उपाध्यक्ष बूटा राम शर्मा, महासचिव राजेश भारद्वाज तथा कैप्टन सुभाष शर्मा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर इकट्ठा होना चाहिए इसके लिए वह पूरे पंजाब में प्रयत्न कर रहे है। उनकी एकता को देखते हुए गत दिनों एक समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने उनकी कुछ मुख्य मांगों को मान लिया है। इस अवसर पर उन्होंने यहा ब्राह्मण समाज को समर्पित परिवार के सदस्य सु¨रदरपाल शर्मा को नियुक्ति पत्र देकर सभा का चेयरमैन नियुक्त किय। जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती ने कहा कि सु¨रदर शर्मा के सभा से जुड़ने पर उनकी टीम को बल मिलेगा। इस अवसर पर सुनील जोशी, मनोज शर्मा तथा हर्ष शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।