बीड़ी जला बाइक से निकाल रहा था पेट्रोल, झुलसा
मोगा गांव राऊके कलां में गत सायं बीड़ी जलाकर बाइक में से पेट्रोल निकाल रहा 22 वर्षीय युवक आग लगने से झुलस गया जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 03:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव राऊके कलां में गत सायं बीड़ी जलाकर बाइक में से पेट्रोल निकाल रहा 22 वर्षीय युवक आग लगने से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती सुच्चा ¨सह पुत्र महिल ¨सह निवासी राऊके कलां ने बताया कि वह गत सायं अपने गांव में अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर दूसरे बाइक में डालने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान उसके मुंह में लगी हुई बीड़ी के कारण पेट्रोल में आग लग गई और वह झुलस गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को देकर उक्त मरीज को प्राथमिक सेवाएं दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें