Move to Jagran APP

रणीके ने कीं 10 सभाएं, गीता भवन में मत्था टेका

मोगा शिअद प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके ने शुक्रवार को शहर में 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:22 AM (IST)
रणीके ने कीं 10 सभाएं, गीता भवन में मत्था टेका
रणीके ने कीं 10 सभाएं, गीता भवन में मत्था टेका

जागरण संवाददाता, मोगा : शिअद प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके ने शुक्रवार को शहर में 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजयुमो के अध्यक्ष राहुल गर्ग के निवास से अपना चुनावी अभियान शुरू किया, बाद में उन्होंने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल गीता भवन में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी छोड़कर शिअद में शामिल हुए एडवोकेट रमेश ग्रोवर भी सुबह से ही शिअद प्रत्याशी के साथ दिखे। शहर में शिअद के चुनाव प्रचार अभियान की कमान शिअद के युवा नेता बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष राहुल गर्ग के रूप में युवा तिकड़ी संभाले हुए थी। पहली ही जनसभा में शहर के व्यापारियों, समाज सेवी संस्थाओं को प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शिअद प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके अपनी हर चुनावी सभाओं में केन्द्र की मोदी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखी, हालांकि ज्यादातर सभाओं वे कांग्रेस या अन्य किसी प्रत्याशी पर प्रहार करने से बचते नजर आए। यहां से गुलजार सिंह रणीके का काफिला नामदेव नगर में सभा करने के बाद वे जिला बार एसोसिएशन के कोर्ट रूम में पहुंचे। बाद में वे शहर के लालसिंह रोड, विडसर रिसो‌र्ट्स दुन्नेके, अग्रवाल सेनीटेशन होते हुए रेलवे रोड स्थित श्याम सुंदर नर्सिंग होम पहुंचे। बाद में वे भीमनगर कैंप मोगा पहुंचे।

शहर में पहले चुनावी जनसंपर्क में उन्होंने बड़ी रैलियां करने के बजाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधियों से संपर्क को प्राथमिकता दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.