घरेलू कलह के चलते महिला ने निगला जहर
मोगा गांव कैला की रहने वाली महिला ने घरेलू कलह के चलते जहर निगल लिया जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव कैला की रहने वाली महिला ने घरेलू कलह के चलते जहर निगल लिया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।
अमनदीप कौर पत्नी जोगिदर सिंह निवासी कैला के ससुर महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा जोगेंद्र सिंह 2014 से प्रतिबंधित गोलियों के आरोप में पकड़े जाने पर जेल में बंद है और वह अपने पोते व पोती का पालन पोषण कर रहा है। गत सायं उसकी पुत्रवधू, उसकी पत्नी एक अन्य महिला के पास बैठी थी, जहां उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद उसकी बहू अमनदीप कौर ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप