मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मेयर नीतिका भल्ला को किया सम्मानित
मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर नीतिका भल्ला का विशेष सम्मान नगर निगम दफ्तर में किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर नीतिका भल्ला का विशेष सम्मान नगर निगम दफ्तर में किया। इस मौके पर एसोसिएशन के रमन कौशल, अमित मित्तल, सतीश साहनी, प्रदीप अरोड़ा, सतीश छाबड़ा, आनंद कुमार जैन, मोहित शर्मा, राकेश सिगला, तेजेंद्र सिंह अरोड़ा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान नगर निगम की मेयर नीतिका भल्ला ने कहा कि जो उन्हें एसोसिएशन की ओर से मान सम्मान दिया गया है वह उसे कभी भूला नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि वह मोगा शहर को नमूने का शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वे भी नगर निगम को बनता सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर निवासियों को पेश आने वाली समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाना है। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम मेयर नीतिका भल्ला को आश्वासन दिलाया कि वह नगर निगम को हर संभव सहयोग देते रहेंगे।