Move to Jagran APP

कृष्ण तेरी मुरली ते कौन नी नचदा.. पर झूमे श्रद्धालु

मोगा : देवी दास केवल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक महासत्संग करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 04:19 PM (IST)
कृष्ण तेरी मुरली ते कौन नी नचदा.. पर झूमे श्रद्धालु
कृष्ण तेरी मुरली ते कौन नी नचदा.. पर झूमे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, मोगा : देवी दास केवल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक महासत्संग करवाया गया।

loksabha election banner

इस दौरान धर्माचार्य सुनील कुमार शास्त्री ने वैदिक संध्या करते वैदिक मंत्रोच्चारण किया। इस उपरांत गायक लखबीर ¨सह लक्खा ने बंदे चल सोच समझ कर.., कृष्णा तेरी मुरली ते कौन नी नचदा, गायक राम चंद्र शर्मा ने हर खुशी मिल जाएगी प्रभु चरणों में झुक जाने के बाद जैसे भजनों से समां बांधा। सत्संग में पहुंचे स्वामी संपूर्णानंद महाराज करनाल वालों ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए ऋषियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्राणियों के लिए संसार है लेकिन यहां भोगों में फंसना नहीं बल्कि कर्म करते हुए निरंतर आगे आगे बढ़ना चाहिए । मनुष्य जीवन में शत्रुता कलंक है महर्षि दयानंद जी महाराज के उदाहरणों से समझाया जीवन में परमेश्वर का हमें आलंबन लेना चाहिए। ईश्वर दयालु कृपालु दुख विनाशक जीवन देने वाला कर्म फल देने वाला है। ऐसा ध्यान करना चाहिए ईश्वर ध्यान करते हुए ईश्वर को अपना मुख्य मानना चाहिए। गायत्री महामंत्र का जप करते हुए आगे बढ़ना चाहिए जिससे ईश्वर हमारे कर्म बंधनों को ढीला कर दे। कार्यक्रम में निर्मल शर्मा, मोनिका कंबोज, जेपी ¨सगला, सोहनलाल सेठी, सविता गोयल, इंदु पुरी, वीणा नरूला, हजूर ¨सह, सतीश गुप्ता, बलदेव राज, रामचंद्र शर्मा, सुनीता गोयल, बूटा राम, प्रशांत, मंजू देवी, गायत्री उर्मिला, विनोद गर्ग आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.