विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा को मिली नई मेयर, पहली बार पार्षद बनकर शहर की मुखिया बनीं विनय पाल कौर

Published: Thu, 11 Jun 2026 07:37 PM (IST)

विनय पाल कौर पहली बार पार्षद बनने के बाद मोगा की पांचवीं और दूसरी महिला मेयर चुनी गई हैं। उन्हें ...और पढ़ें

पहली बार पार्षद बनते ही विनयपाल कौर को मेयर का ताज भी मिला।

पहली बार पार्षद बनते ही विनयपाल कौर को मेयर का ताज भी मिला।

HighLights

  1. विनय पाल कौर मोगा की पांचवीं मेयर बनीं

  2. पहली बार पार्षद बनीं, सर्वसम्मति से चुनी गईं

  3. मोगा की दूसरी महिला मेयर का ताज पहना

जागरण संवाददाता, मोगा। पहली बार पार्षद बनी विनय पाल कौर मोगा की पांचवीं मेयर बन गई हैं। विनयपाल कौर वार्ड आठ से पार्षद हैं और वह पूर्व मेयर बलजीत सिंह चन्नी को हराकर सदन में पहुंची हैं। बलजीत आम आदमी पार्टी के राज्य के पहले मेयर थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इसके बाद वह कांग्रेस में चले गए थे।

डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के हाल में वीरवार सुबह 11:00 बजे मेयर चुनाव का कार्यक्रम शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री जो चंडीगढ़ से लिफाफा लेकर आए थे उनकी मौजूदगी में सभी पार्षद मीटिंग हाल में एकत्रित हुए। जिला मोगा के चारों विधायक इस बैठक में मौजूद थे। यहां विनयपाल कौर के नाम को तय किया गया।

HKh7JBSbcAAeUZO

उन्हीं ने नामांकन भरा विपक्षी दलों की तरफ से किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन नहीं भरा। इसके बाद 42 पार्षदों ने सर्वसम्मति से उन्हें मेयर चुन लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ढोल बजाने वालों के साथ फूल मालाएं लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने जाते ही मेयर का स्वागत फूल मालाओं से किया।

गौरतलब है कि मोगा नगर निगम में कुल 50 पार्षद है। इनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद आम आदमी पार्टी को समर्थन दे चुके हैं, जबकि अकाली दल के दो पार्षदों ने भी अपना समर्थन विनय पाल कौर को दिया। इस बारे में अकाली दल के पार्षद गोवर्धन पोपली ने बताया कि कांग्रेस ने किसी प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया तो जो प्रत्याशी सामने खड़ा था हमने उसी को समर्थन दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा भी समर्थन देने की बात सामने आई है, लेकिन भाजपा ने इस संबंध में अपना पक्ष नहीं रखा है।

HKh7JCzagAAHul-

विनय पाल को और पहली बार पार्षद बनी है और पहली बार में ही उन्हें मेयर का ताज पहनने का मौका भी मिला है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जब इस बारे में पूछा गया कि वह कैसे कामकाज को संभालेंगे तो उन्होंने बताया कि उनकी योग्यताओं को देखते हुए ही उन्हें चुना गया है।

इसके अलावा डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर अनुभवी पार्षदों को बनाया जाएगा, ताकि वे मददगार बन सके। अन्य दलों के पार्षदों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मसले पर विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही दूसरे दलों के पार्षद भी समर्थन दे रहे हैं और ऐसे सभी पार्षदों का हम स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

खुली जीप में मेयर पहुंची नगर निगम और संभाला कामकाज

डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से मेयर विनय पाल कौर एक खुली जीप में नगर निगम कार्यालय पहुंची। उनके साथ मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद भी मौजूद थे। अन्य सभी पार्षद अपने-अपने वाहनों से जुलूस में चल रहे थे। नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।

डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव अगले सप्ताह

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद का चुनाव अगले सप्ताह किया जाएगा। विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि अगले सप्ताह चुनाव होगा और इस बारे में कौन पार्षद जिम्मेदारियां को संभालेंगे इस बारे में कोई फैसला पार्षद दल ने नहीं किया है समय आने पर इसका फैसला कर लिया जाएगा।

मोगा की दूसरी महिला में मेयर

HKh7JCkakAASw8Z

विनयपाल कौर मोगा नगर निगम की पांचवीं मेयर हैं। वहीं दूसरी महिला मेयर भी हैं। इसके पहले कांग्रेस की तरफ से नीतिका भल्ला इस पद को संभाल चुकी हैं। मजेदार बात यह है की नीति का भल्ला भी पहली बार पार्षद बनकर आई थी और कांग्रेस ने उन्हें मेयर का पद सौंप दिया था।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

चुनाव के दौरान मोगा की डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। आम आदमी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग हाल के बाहर आने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उनको रोकते रही। पत्रकारों के अलावा किसी को भी मीटिंग हाल के बाहर आने की अनुमति नहीं थी।