मारपीट के आरोप में चार नामजद
ोगा थाना कोटइसे खां के गांव मंदिर में कूड़े के ढेर की जगह को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 05:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना कोटइसे खां के गांव मंदिर में कूड़े के ढेर की जगह को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना कोटइसे खां के सहायक थानेदार राम लुभाया ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मंदिर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि कूड़े के ढेर की जगह को लेकर झगड़े दौरान सुखदेव सिंह, रविंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, अरविंदर सिंह निवासी गांव मंदिर ने मारपीट करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें