लाइलाज नहीं कुष्ट रोग : डॉ. गिल
मोगा : सिविल सर्जन मोगा (कार्यकारी) डॉ. अर¨वदर पाल ¨सह गिल ने बताया कि सेहत विभाग द्वारा मिशन तंदरुस्त पंजाब व राष्ट्रीय कुष्ट निवारण प्रोग्राम के तहत कुष्ट रोग के लक्षणों व इलाज बारे जागरूक किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा : सिविल सर्जन मोगा (कार्यकारी) डॉ. अर¨वदर पाल ¨सह गिल ने बताया कि सेहत विभाग द्वारा मिशन तंदरुस्त पंजाब व राष्ट्रीय कुष्ट निवारण प्रोग्राम के तहत कुष्ट रोग के लक्षणों व इलाज बारे जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कुष्ट रोग लाइलाज नहीं है तथा कुष्ट रोग प्रति लोगों मे जागरूकता होनी जरूरी है। उन्होनें बताया कि इस रोग के शुरुआती दिनों में इसका इलाज संभव है तथा कुष्ट रोगियों का समय पर इलाज होने से शारीरिक अपंगता से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सारे अस्पतालों में कुष्ट रोग की दवाई बिल्कुल मुफ्त मिलती है तथा रोग का शक होने पर नजदीकी सेहत केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चहिए। उन्होंने कहा कि कुष्ट रोग किसी पाप या किसी श्राप कारण नहीं होता, बल्कि यह भी रोगों की तरह एक कीटाणु से होता है। जिला लैपरोसी डॉ. जगरूप ¨सह ने कहा कि अगर शरीर के किसी हिस्से पर हलके फीके, तांबे रंग के दाग या धब्बे होने, शरीर का कोई हिस्सा सुन हो जाए या शरीर के किसी हिस्से में गर्म या ठंडी वस्तु महसूस न हो तो कुष्ट रोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में तुरंत डाक्टरी जांच करवानी चाहिए।