नैतिक शिक्षा पर करवाई प्रतियोगिता
मोगा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन के पंजाबी विभाग द्वारा नैतिक शिक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पंजाब पीपल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पटियाला रजि संस्था की सहायता से किया गया। प्रतियोगिता में 100 के करीब छात्राओं ने भाग लिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : एसडी कॉलेज फॉर वूमेन के पंजाबी विभाग द्वारा नैतिक शिक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पंजाब पीपल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन पटियाला रजि: संस्था की सहायता से किया गया। प्रतियोगिता में 100 के करीब छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यकारी प्रिसिपल डॉ. पलविदर कौर लोधी विभाग प्रमुख ने छात्राओं को नैतिक शिक्षा बारे संबोधित करते कहा कि मानवीय व्यवहार के विकास के लिए नैतिकता अहम है। नैतिक परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न भी नैतिक कदरों, कीमतों पर आधारित थे। इस अवसर पर पंजाबी विभाग के टीचर रमनप्रीत कौर, ऊषा रानी, संदीप ने अपने विचार पेश किए। इस प्रतियोगिता में मिस अंजली, मिस मुस्कान अरोड़ा, मिस मनप्रीत कौर, मिस अमनदीप कौर ने सर्वोत्तम ग्रेड का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रिसिपल डॉ. पलविदर कौर लोधी ने छात्राओं को पंजाबी पीपल वैल्फेयर आग्रेनाइजेशन द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते उनकी हौंसला अफजाई की।