कवित उच्चारण में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मोगा द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में बियोंड द क्लास इवेंट में पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में बियोंड द क्लास इवेंट में पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने कविताओं में समाज की ज्वलंत समस्याओं को सामने रखा वहीं अपनी सभ्यता और सदाचार का बखूबी काव्य के माध्यम से चित्रण किया। पोइम रेसिटेशन प्रतियोगिता में पहली कक्षा में अरनव सिंह एवं अर्पिता शमर को पहला स्थान, समर मीना को दूसरा, दूसरी कक्षा के वर्ग में दित्या, बक्शजोत सिंह को पहला, जाह्ववी वाधवा को दूसरा, समर नूर सिंह को तीसरा स्थान मिला। तीसरी कक्षा के वर्ग में राशि गोयल, आभा शरण को पहला, रेहान सच्चर व रिदी को दूसरा साना वाधवा को स्पेशल एप्रीसिएशन अवार्ड दिया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला, डीन अमिता मित्तल व अन्य मौजूद थे।