स्कूटी चोरी का मामला दर्ज
मोगा : दाना मंडी में रामलीला देखने गए व्यक्ति की स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने स्कूटी के मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : दाना मंडी में रामलीला देखने गए व्यक्ति की स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने स्कूटी के मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी साउथ के एएसआइ धर्मपाल ¨सह ने बताया कि मनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गली काननूगो मेन बजार मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 29 सितंबर को दाना मंडी में लगी रामलीला देखने के लिए अपनी एक्टिवा नं पीबी 29 टी 3376 पर गया था। उसने वहों अपनी स्कूटी को खडा किया था, जोकि चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें