भव से पार ले जाती है भागवत
मोगा : श्री योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में माघ महीने के उपलक्ष्य में एकादश भागवत ज्ञान कथा दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य विवेक की अगुवाई में गणपति पूजन कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : श्री योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में माघ महीने के उपलक्ष्य में एकादश भागवत ज्ञान कथा दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य विवेक की अगुवाई में गणपति पूजन कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया।
इस दौरान स्वामी अमरेश्वरा दास ने बताया कि भक्ति 9 प्रकार की होती है और जो भक्ति भगवान को अर्पित होती है। उन्होंने कहा कि भागवत का मतलब भव से पार होना है, जो व्यक्ति सच्चे मन से कथा को श्रवण करते हैं भगवान उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं। कथा समाप्ति पर एकादश भागवत की आरती की। भंडारे का प्रसाद वितरित किया। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों के माध्यम से प्रभु महिमा का गायन किया। सेवादार दर्शन ¨सगला ने बताया कि 17 फरवरी तक रोजाना सुबह 8.30 बजे पूजन होगा तथा सायं 3 से 6 बजे तक कथा होगी। कुटिया के पुजारी विवेक शर्मा ने बताया कि संत बाबा लखा ¨सह, स्वामी कमल पूरी, स्वामी सहज प्रकाश, साध्वी योगंजलि जी, प्रेम प्रकाश जी, स्वामी शिवानंद जी, स्वामी अमरेश्वर दास जी द्वारा प्रभु महिमा का व्याख्यान होगा। इस अवसर पर एडवोकेट बोधराज मजीठिया, न¨रदर भारद्वाज, दर्शन ¨सगला, पार्षद अभिनव ¨सगला, सुभाष गोयल, सुशील, राम चंद्र के अलावा अन्य हाजिर थे।