पराली न जलाने का दिया संदेश
मोगा : लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ कॉलेज अजीतवाल मोगा द्वारा डायरेक्टर यूथ सेवाएं जगदीश ¨सह राही के दिशा-निर्देशों पर विभिन्न गांवों में रैली निकालकर पराली के धुएं से होते नुकसान बारे जागरूक किया गया।
सवाद सहयोगी, मोगा : लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ कॉलेज अजीतवाल मोगा द्वारा डायरेक्टर यूथ सेवाएं जगदीश ¨सह राही के दिशा-निर्देशों पर विभिन्न गांवों में रैली निकालकर पराली के धुएं से होते नुकसान बारे जागरूक किया गया।
इस दौरान रैली को हरी झंडी दिखाते संस्था के डायरेक्टर डॉ. चमन लाल सचदेवा ने कहा कि वातावरण की शुद्धता हमारे लिए व हमारी संतान के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन पराली जलाने से यह शुद्धता दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है, बल्कि हमारा फर्ज बनता है कि हम वातावरण प्रति अपने फर्ज को निभाते हुए अपने साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि आने वाले समय में कुदरती करोप से बच सकें। इस रैली में संस्था के समूह स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।