कांग्रेसियों ने जीते नहीं लूटे हैं पंचायत चुनाव : तोता सिंह
मोगा : कस्बा किशनपुरा कलां में टकसाली कांग्रेसी पूर्व सरपंच बलविंदर कौर शाह, उनके बेटे इंदरजीत सिंह ब्लाक समिति मैंबर ने वर्करों सहित कांग्रेस पार्टी को छोड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की अगुवाई में अकाली दल का दामन थाम लिया।
जेएनएन, मोगा : कस्बा किशनपुरा कलां में टकसाली कांग्रेसी पूर्व सरपंच बलविंदर कौर शाह, उनके बेटे इंदरजीत सिंह ब्लाक समिति मैंबर ने वर्करों सहित कांग्रेस पार्टी को छोड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की अगुवाई में अकाली दल का दामन थाम लिया।
इस दौरान जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि अकाली दल में हर वर्कर को मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र का कत्ल कर सभी अकाली उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद करवाए गए और कांग्रेस पंचायत चुनाव जीते नहीं, लूटे हैं। इस उपरांत उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंग्रेज सिंह, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, हरवंस सिंह, परगट सिंह, बलविंदर सिंह, जनरनैल सिंह व अन्य मौजूद थे।