Move to Jagran APP

रामनवमी पर श्रीराम के रंग में रंगा शहर

मोगा शहर में सात साल बाद राम नवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का शहर भर में जोशीला स्वागत हुआ जगह-जगह पुष्पवर्षा की जा रही थी। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पानी व खाद्य सामग्री का लंगर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:30 AM (IST)
रामनवमी पर श्रीराम के रंग में रंगा शहर
रामनवमी पर श्रीराम के रंग में रंगा शहर

संवाद सहयोगी, मोगा : शहर में सात साल बाद राम नवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का शहर भर में जोशीला स्वागत हुआ, जगह-जगह पुष्पवर्षा की जा रही थी। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पानी व खाद्य सामग्री का लंगर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा कर रहे थे।

loksabha election banner

रामनवमी उत्सव समिति मोगा द्वारा निकाली विशाल शोभा यात्रा का पुरानी दानामंडी स्थित भारत माता मंदिर से शुभारंभ शहर के युवा फिजीशियन व समाजसेवी डॉ. सीमांत गर्ग, राजपाल ठाकुर व विजय अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ। लगभग एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा भगवान श्री राम के नारों से गूंज उठी।

शोभा यात्रा में 35 के लगभग झांकियां, ढोल, ताशा, बैंड बाजा, भगवा ध्वज उठाए नेतृत्व कर रहे युवाओं का जोश, सैकड़ों की संख्या में भजन संकीर्तन कर रही मातृ शक्ति मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। शोभा यात्रा में चारों वेदों की झांकी, अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर का प्रतिरूप, राम सेतु शिला, भगवान वाल्मीकि जी का प्रतिरूप, हनुमान जी का स्वरूप, महादेव व माता पार्वती के अलावा विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षण केंद्र रहीं। डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती को देखते ही शोभायात्रा में संविधान शिल्पी की झांकी को भी शामिल किया गया था।

शोभा यात्रा में सबसे आगे महावीर बजरंगबली का लाल ध्वज और उसके पीछे भगवा ध्वज उठाए सैंकड़ों युवा और समाज से जुड़े संत समाज के प्रतिनिधि व प्रतिष्ठित व्यक्ति चल रहे थे। सनातन परंपरा के अनुसार शोभायात्रा के स्वागत में शहर में मुख्य मार्गों पर तोरण द्वार बनाए गए थे।

भारत माता मंदिर से आरंभ हुई शोभा यात्रा रेलवे रोड, मेन बाजार, पुरानी सिटी पुलिस रोड, आर्य स्कूल रोड, गीता भवन चौक, जवाहर नगर, प्रताप रोड, सब्जी मंडी से परिक्रमा करती हुई वापस भारत माता मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले पंडित महेन्द्र नारायण झा की अगुवाई में मनोज जिदल ने नवग्रह पूजन किया गया।

शोभायात्रा का सोनी सेंटर रेलवे रोड, फौजी मार्केट, मेन बाजार भाटिया स्पो‌र्ट्स, पुरानी सिटी रोड अशोक लॉटरी, आर्य स्कूल हैपी सिगला, गगन नौहरिया, स्टेडियम रोड भारत विकास परिषद्, गीता भवन चौक स्माइल इंडिया, जवाहर नगर में दिनेश गुप्ता, निशु कम्प्यूटर, प्रताप रोड पर जिदल मेडिकल स्टोर आदि स्थानों पर लोगों ने जलपान व भंडारे लगाकर स्वागत किया।

इस मौके पर अकाली दल के नेता बरजिदर सिंह बराड़, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, कांग्रेस के शहरी प्रधान विनोद बांसल, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व सांसद प्रो.साधुसिंह, डॉ. सीमांत गर्ग, सुभाष ग्रोवर, राजपाल ठाकुर, दिनेश बंसल, विनोद बांसल, राजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सैनी, राकेश सितारा, अमन सिगला, राजेंद्र कोहली, संदीप कटारिया, गगन नौहरिया, रिशु अग्रवाल, गौरव गर्ग, भरत गुप्ता, रामपाल गुप्ता, पंडित महेंद्र नारायण झा, कृष्ण तायल, सुरेश मीणा, मनोज जायसवाल, राजीव मित्तल, कैप्टन सुभाष शर्मा, विजय मदान, हरीश जोशी, सोनिया गोयल, लीना गोयल, रिकल गुप्ता, विकु गर्ग, सुमन शर्मा, डॉक्टर नीरजा, मनोज जिदल, संजीव नरूला, दिनेश कटारिया, संदीप सेठी, अमित टक्कर, मिटू कैंबो, पवन सिगला, किताब सिंह, नरेश बोहत, महेश बोहत, ऐडवोकेट अरूण तायल, प्रेम जिदल, प्रमोद गोयल, नीतिश गर्ग, कुलभूषण गोयल, अंकुर गोयल, प्रमोद गोयल, सुशील मिड्डा, सौरभ गोयल, कस्तूरी लाल गोयल, संजय मित्तल आदि के अलावा धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.