मिड-डे मील के लिए 4.51 करोड़ रुपए जारी : डीसी
मोगा : मिड-डे मील स्कीम चलाने के लिए सरकार द्वारा जिले में 4 करोड़ 51 लाख 24 हजार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
संवाद सहयोगी, मोगा : मिड-डे मील स्कीम चलाने के लिए सरकार द्वारा जिले में 4 करोड़ 51 लाख 24 हजार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि मोगा में 255 अपर प्राइमरी स्कूल व 376 प्राइमरी स्कूल हैं। अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छठीं से आठवीं कक्षा तक के 37,693 विद्यार्थियों को दोपहर का खाना सरकार द्वारा जारी किए गए मीनू अनुसार मुफ्त दिया जाता है।
उप जिला शिक्षा अफसर जसपाल ¨सह औलख ने बताया कि खाना बनाने के लिए जिले के सभी स्कूलों के लिए 1485 कुक रखे हुए हैं, जिनको प्रति महीना प्रति कुक 1700 रुपए मान भत्ता दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 दौरान अब तक प्राइमरी स्कूलों के लिए 1 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपए तथा अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए 1 करोड़ 81 लाख 81 हजार रुपए कु¨कग कोस्ट पर खर्च किए गए। इसके अलावा कुकों के मान भत्ते पर 1 करोड़ 82 लाख 84 हजार रुपए खर्च किए गए हैं।