मोगा में अवैध शराब व प्रतिबंधित गोलियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
बाघापुराना और बधनी कलां की पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियां और 24 बोतल अवैध शराब जब्त कर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ही आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस गश्त के दौरान पकड़ा गया।
जेएनएन, मोगा। पंजाब के मोगा स्थित थाना बाघापुराना और बधनी कलां की पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियां और 24 बोतल अवैध शराब जब्त कर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ही आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बाघापुराना में तैनात थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सुखदेव सिंह रविवार की सायं गांव लगेंआना नवां में पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे।
इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर प्रतिबंधित गोलियां फेंक कर फरार होने लगा। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सुखदेव सिंह निवासी लगेंआना नवां नामक के तौर पर हुई है। वहीं, थाना बधनी कलां में तैनात सहायक थानेदार मक्खन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव बुटर कलां में सतवंत सिंह निवासी गिल पत्ती बुटटर कलां के घर में रेड कर 24 बोतल अवैध शराब जब्त की गई। छापेमारी के समय आरोपित सतवंत सिंह मौके से फरार हो गया।