Move to Jagran APP

फेसबुक फ्रैंड से की शादी नहीं निभी, खाया जहर, हालत गंभीर

मोगा फेसबुक फ्रैंड के साथ हुआ प्रेम विवाह दो साल भी नहीं चल सका। इस बारे में युवती की जहर से हालत गंभीर हुई तो ससुराल वालों ने उसे लुधियाना के बजाय मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इतना ही नहीं मायके वालों को इसकी सूचना भी नहीं दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 11:37 PM (IST)
फेसबुक फ्रैंड से की शादी नहीं निभी, खाया जहर, हालत गंभीर
फेसबुक फ्रैंड से की शादी नहीं निभी, खाया जहर, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

फेसबुक फ्रैंड के साथ हुआ प्रेम विवाह दो साल भी नहीं चल सका। इस बारे में युवती की जहर से हालत गंभीर हुई तो ससुराल वालों ने उसे लुधियाना के बजाय मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इतना ही नहीं मायके वालों को इसकी सूचना भी नहीं दी। मायके वाले किसी तरह बेटी को ढूंढते हुए मोगा पहुंचे। इस बारे में मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उधर, पीड़ित ने इस बारे में मोगा में सिटी-1 पुलिस को शिकायत दी है। इस बारे में एचएचओ गुरप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

इस बारे में दिल्ली के द्वारिका निवासी गुलशन फिका ने बताया कि उनकी बेटी प्राची की दो साल पहले मनदीप सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बहादुर के जिला लुधियाना के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। 8 अक्टूबर, 2018 को मनदीप सिंह उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया था। जिसने 16 अक्टूबर, 2018 को लुधियाना के एक गुरुद्वारा साहिब में शादी कर ली।

प्राची के पिता का कहना है कि जब वह अपनी बेटी को ढूंढते हुए 22 अक्टूबर, 2018 को बहाद़र के गांव पहुंचे तो वहां उनकी बेटी सही सलामत होने की बात कही गई थी। इसके कुछ समय बाद उनका दामाद मनदीप सिंह उनकी बेटी को तंग करने लगा था। छह महीने पहले वह अपनी बेटी को लेकर दिल्ली चले गए थे। मगर, कुछ दिनों के बाद मनदीप सिंह उनकी बेटी को ले आया और फिर परेशान करने लगा।

गुलशन फिंका का कहना है कि नौ अक्टबूर को उनकी बेटी ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। इसके बाद ससुराल वालों ने लुधियाना की बजाय उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी सूचना रविवार को मनदीप सिंह के दोस्त ने उन्हें दी थी। वह अपनी बेटी प्राची के पास पहुंचे हैं, तो उनकी बेटी वेंटिलेटर पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.