वेदांत नगर में किया भगवान गणेश का संकीर्तन
मोगा वेदांत नगर में मोगा रोटी बैंक द्वारा मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल के सदस्यों ने भगवान गणेश का संकीर्तन किया। इससे पहले पं. जसमेर गौड़ की अगुआई में जतिदर पुरी रवि गुप्ता केवल बांसल व पवन गर्ग ने नवग्रह पूजन किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
वेदांत नगर में मोगा रोटी बैंक द्वारा मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल के सदस्यों ने भगवान गणेश का संकीर्तन किया। इससे पहले पं. जसमेर गौड़ की अगुआई में जतिदर पुरी, रवि गुप्ता, केवल बांसल व पवन गर्ग ने नवग्रह पूजन किया।
भजन गायक जय गोयल ने गणपति राखो मेरी लाज गणपति आराधना के साथ गुणगान करते हुए श्याम बाबा हरले चिता मेरीया. गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया के जयघोष लगवाए। रवि गुप्ता ने बताया कि सात दिनों से सादगी के साथ मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के तहत 29 अगस्त को भगवान गणेश की मूर्ति को हरिके पततन में विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने समूह शहरवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें।
संकीर्तन के बाद भगवान गणेश की आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर दीपक गर्ग, सन्नी कपूर, मास्टर प्रेम कुमार, मानक शाह, गौरव गर्ग, नितिन जैन, रवि गुप्ता, हनी गोयल आदि उपस्थित थे।