पनग्रेन गोदाम से लूटा गेहूं कांग्रेस नेता के गोदाम से बरामद
जंडियाला गुरु में पनग्रेन के गोदाम से लूटा गया 700 क्विटल गेहूं अमृतसर की जंडियाला गुरु पुलिस ने धर्मकोट के कांग्रेस नेता व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह फौजी के गोदाम से बरामद किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता हरदेव सिंह फौजी सहित दो लोगों
जागरण संवाददाता, मोगा : जंडियाला गुरु में पनग्रेन के गोदाम से लूटा गया 700 क्विंटल गेहूं अमृतसर की जंडियाला गुरु पुलिस ने धर्मकोट के कांग्रेस नेता व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह फौजी के गोदाम से बरामद किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता हरदेव सिंह फौजी सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का गेहूं बरामद कर लिया है। गोदाम से फटा हुआ वारदाना मिला है, जिससे पनग्रेन के अधिकारियों को आशंका है कि ये गेहूं नीले कार्ड धारकों को दिए जाने वाले गेहूं की बोरी में भी हो सकता है, शिफ्ट किया गया हो।
बुधवार को जब जंडियाला गुरु पुलिस गेहूं बरामद कर रही थी, तब कांग्रेस नेता के गोदाम के आसपास बड़ी संख्या में दबंग लोगों के ने घेरा बना रखा था। लूट के मामले की जांच कर रहे थाना जंडियाला गुरु के एएसआई बलबिदर सिंह ने बताया कि बीती 12 -13 अप्रैल की मध्य रात को कुछ अज्ञात लोगों ने राजपाल धीरा कोट रोड गहरी मंडी जंडियाला स्थित पनग्रेन के गोदाम में हमला बोल दिया था। लुटेरों ने गोदाम के चौकीदार को हथियारों के बल पर बंदी बनाकर वहां से 700 क्विंटल पनग्रेन का गेहूं लूट लिया था। सीसीटीवी की सहायता से आरोपित तक पहुंची पुलिस
गेहूं लूटकर कांग्रेस नेता हरदीप सिंह फौजी के गोदाम में स्टोर कराया गया था। पुलिस को गोदाम से फटा हुआ वारदाना मिला है। जिससे आशंका है कि लूटा गया गेहूं नीले कार्डों को दिए जाने वाले गेहूं की बोरियों में पलटा गया हो सकता है। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस कांग्रेस नेता के गोदाम तक पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि डिपो होल्डर व कांग्रेस नेता हरदीप सिंह फौजी ने माना है गेहूं उसने एक ट्रक चालक से खरीदा था। एएसआई बलविन्दर सिंह ने बताया कि डिपो होल्डर हरदीप सिंह फौजी एवं चालक निर्मल सिंह पर मुकद्दमा नंबर 104/14 जंडियाला में आईपीसी की धारा 395 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट में इस्तेमाल किया गया ट्रक व उसका चालक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
कौन है हरदीप सिंह फौजी
हरदीप सिंह फौजी कांग्रेस पार्टी का पूर्व जिला उपाध्यक्ष, आड़ती, डिपो होल्डर के साथ ही शहर की दशहरा कमेटी का सरपरस्त भी है। हरदीप सिंह फौजी का धर्मकोट के निकट ही गांव चौधरी वाला में माझा मालवा पेट्रोल पंप भी
है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फौजी शाहकोट में भी इसी तरह के मामले में लिप्त रहा है। उस मामले में जमानत पर है।