Move to Jagran APP

लोक संग्राम मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

मोगा लोक संग्राम मोर्चा पंजाब के फिरोजपुर फरीदकोट व मोगा जिलों के पदाधिकारियों व वर्करों ने शहीदी स्मारक हुसैनीवाला तक मार्च किया तथा शहीदी स्मारक से रैली करके शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:27 PM (IST)
लोक संग्राम मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
लोक संग्राम मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

लोक संग्राम मोर्चा पंजाब के फिरोजपुर, फरीदकोट व मोगा जिलों के पदाधिकारियों व वर्करों ने शहीदी स्मारक हुसैनीवाला तक मार्च किया तथा शहीदी स्मारक से रैली करके शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से पास खेती विधेयकों को रद करने की मांग करते मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर लोक संग्राम मोर्चा के अध्यक्ष तारा सिंह मोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, सहायक सचिव दलजिदर सिंह शेर खां, वित्त सचिव दर्शन सिंह तूर, प्रचार सचिव परमजीत सिंह जीरा, भाकियू क्रांतिकारी पंजाब के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह गोलेवाला, महासचिव बलदेव सिंह जीरा, क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव बलवंत सिंह मक्खू व प्रदेश नेता दिलबाग सिंह जीरा ने कहा कि हमें शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि खेती विधेयक पास कर मोदी सरकार ने किसानों से जो धक्का किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उक्त विधेयक रद न किए गए, तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष में उनकी जत्थेबंदियां कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.